#YogaDay2019 : मोदी ने योग को दुनिया की अच्छी सेहत का ‘विश्वसनीय ब्रांड’ बनाया : नकवी

Updated at : 21 Jun 2019 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
#YogaDay2019 : मोदी ने योग को दुनिया की अच्छी सेहत का ‘विश्वसनीय ब्रांड’ बनाया : नकवी

नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का ‘विश्वसनीय ब्रांड’ बना दिया है. ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर नकवी ने नयी दिल्ली के पटेल नगर में योग कार्यक्रम में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का ‘विश्वसनीय ब्रांड’ बना दिया है. ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर नकवी ने नयी दिल्ली के पटेल नगर में योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सभी तबकों के लोगों के साथ भाग लिया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग पूरी दुनिया की सेहत का ‘भारतीय हेल्थ हैंपर’ बन गया है. नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत ‘योग’ को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का ‘विश्वसनीय ब्रांड’ बना दिया है.

मंत्री ने कहा कि भारतीय सेहत संस्कार ‘योग’ आज दुनिया के ‘सिर का ताज’ बनता जा रहा है. हमें गर्व है कि मेरे भारत की सदियों पुरानी विरासत पूरी दुनिया और लोगों के ‘सेहत का संसाधन’ साबित हो रही है. मुल्क-मजहब की दीवारें तोड़कर योग सेहत का साथी बन गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola