जेइइ एडवांस्ड में हाजीपुर के अर्चित थर्ड टॉपर, लड़कियों में पटना की आकृति गुवाहाटी जोन की टॉपर

नयी दिल्ली / पटना : आइआइटी, रूड़की ने जेइइ (एडवांस्ड), 2019 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया. इसमें हाजीपुर के अर्चित बुबना को पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है. उन्हें 372 में 335 अंक मिले हैं. वहीं, महाराष्ट्र के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि इलाहाबाद के हिमांशु गौरव सिंह […]
नयी दिल्ली / पटना : आइआइटी, रूड़की ने जेइइ (एडवांस्ड), 2019 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया. इसमें हाजीपुर के अर्चित बुबना को पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है. उन्हें 372 में 335 अंक मिले हैं. वहीं, महाराष्ट्र के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि इलाहाबाद के हिमांशु गौरव सिंह दूसरे स्थान पर हैं. कार्तिकेय को 372 में से 346 अंक मिले हैं. शबनम सहाय लड़कियों में शीर्ष पर रहीं. उन्हें 372 में से 308 अंक मिले हैं. वहीं, पटना की अाकृति गुवाहाटी जाेन में लड़कियों में टॉपर हैं. आकृति को ओवर ऑल 817वां रैंक मिला है. इसके अलावा पटना के ही मो कामरान को इंडिया 52वां रैंक प्राप्त हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




