ePaper

भारत 2024 तक घोषित होगा हिन्दू राष्ट्र : भाजपा विधायक

Updated at : 07 Jun 2019 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
भारत 2024 तक घोषित होगा हिन्दू राष्ट्र : भाजपा विधायक

बलिया (उप्र) : भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा . विवादास्पद बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने गुरुवार रात यहाँ अपने […]

विज्ञापन

बलिया (उप्र) : भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा . विवादास्पद बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने गुरुवार रात यहाँ अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं .

पूरी संभावना है कि वर्ष 2024 में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाए . उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना ‘‘लंकिनी” से करते हुए कहा कि हनुमान रूपी योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल का आधा लंका दहन कर दिया है तथा विधानसभा चुनाव में लंका का पूर्ण दहन हो जायेगा . सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि मोदी रूपी राम तृणमूल कांग्रेस से ही किसी विभीषण का चुनाव कर उनको पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंप देंगे . कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के भाग्य में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola