रोजगार पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आठ कैबिनेट कमेटियों का किया दोबारा गठन

नयी दिल्लीः देश में कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिये मोदी सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. भारत सरकार ने आठ कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया है. इनमें से छह कमेटियों में खुद प्रधानमंत्री शामिल होंगे.सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब अर्थव्यवस्था की […]
नयी दिल्लीः देश में कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिये मोदी सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. भारत सरकार ने आठ कैबिनेट कमेटियों का दोबारा गठन किया है. इनमें से छह कमेटियों में खुद प्रधानमंत्री शामिल होंगे.सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2018-19 की अंतिम तिमाही में घटकर 5.8 प्रतिशत पर आ गयी थी जो बीते पांच साल में न्यूनतम है. जीडीपी की सालाना वृद्धि दर भी पिछले वित्त वर्ष में घटकर 6.8 प्रतिशत के स्तर पर आ गयी है जबकि सरकार ने 7.2 प्रतिशत का लक्ष्य रखा था. वहीं निर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर भी 3.1 प्रतिशत के स्तर पर आ गयी है. ऐसे में इन क्षेत्रों को गति देने की दरकार है. सरकार के समक्ष दूसरी बड़ी चुनौती रोजगार के अवसर बढ़ाने की है. नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस की ताजा रिपोर्ट बताती है कि देश में बेरोजगारी की दर 6.1 प्रतिशत हो गई है जो बीते 45 साल में सर्वाधिक है. चुनाव के दौरान सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना का सामना भी करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




