कांग्रेस में सियासी हलचल के बीच पटेल और वेणुगोपाल की राहुल से मुलाकात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर अड़े रहने की खबरों के बीच सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल ने गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक पटेल और वेणुगोपाल तुगलक लेन स्थित गांधी के आवास पहुंचकर उनसे मिले. यह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर अड़े रहने की खबरों के बीच सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल ने गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक पटेल और वेणुगोपाल तुगलक लेन स्थित गांधी के आवास पहुंचकर उनसे मिले. यह मुलाकात उस वक्त हुई है जब मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें हैं कि राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं. दूसरी तरफ, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में मीडिया में आ रही खबरें मनगढ़ंत हैं .
इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर मीडिया एवं अन्य लोगों का आह्वान किया कि वे सीडब्ल्यूसी की बैठक की शुचिता बनाएं रखें और अफवाहों से बचें. उधर, गांधी से मुलाकात के बाद वेणुगोपाल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिले . गौरतलब है कि 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि सीडब्ल्यूसी ने उनकी पेशकश को खारिज किया और उन्हें संगठन में सभी स्तर पर आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










