मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को कांग्रेस की अपनी समकक्ष शीला दीक्षित से उनके घर पर शिष्टाचार भेंट की. दोनों नेता हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक दूसरे के आमने-सामने थे, जिसमें मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित को हराया. दिल्ली भाजपा के मीडिया सह संयोजक […]
नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को कांग्रेस की अपनी समकक्ष शीला दीक्षित से उनके घर पर शिष्टाचार भेंट की. दोनों नेता हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक दूसरे के आमने-सामने थे, जिसमें मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित को हराया.
दिल्ली भाजपा के मीडिया सह संयोजक नीलकांत बख्शी ने कहा कि तिवारी को शीला की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने 81 वर्षीय शीला के पूर्वी निजामुद्दीन स्थित घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की.
करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान उन्होंने शीला से उनकी तबीयत के बारे में पूछा. बख्शी ने कहा, दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध हो सकते हैं और तिवारी ने दीक्षित से कहा कि वह उन्हें अपनी मां के समान मानते हैं.
मनोज ने दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से करीब 3.66 लाख वोटों से हराया है. तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला का सामना करने को लेकर चुनाव के दौरान अंदर से डरे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




