ePaper

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस का 18 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में नहीं खुला खाता

Updated at : 24 May 2019 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस का 18 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में नहीं खुला खाता

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने वाली कांग्रेस इस बार कुल 18 राज्यों एवं केंद्रशासित क्षेत्रों में खाता भी खोल नहीं सकी. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणामों के मुताबिक कांग्रेस आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, सिक्किम, राजस्थान, त्रिपुरा, चंडीगढ़, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने वाली कांग्रेस इस बार कुल 18 राज्यों एवं केंद्रशासित क्षेत्रों में खाता भी खोल नहीं सकी. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणामों के मुताबिक कांग्रेस आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, सिक्किम, राजस्थान, त्रिपुरा, चंडीगढ़, दागर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप में एक भी सीट नहीं जीत पाई है.

इन राज्यों में से हरियाणा में पिछली बार कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल रही थी. पार्टी को इस बार कुल 52 सीटें मिली हैं. उसने केरल में सबसे अधिक 14 सीटें जीती हैं. इसके बाद पार्टी ने तमिलनाडु में आठ और पंजाब में भी आठ सीटें जीतीं.

कांग्रेस सीटों की संख्या के लिहाज से दूसरे सबसे न्यूनतम स्थान पर पहुंच गयी है. पिछले लोकसभा चुनाव में उसने 44 सीटें जीती थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola