ePaper

ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहे विपक्षी दलों से अमित शाह ने पूछे सवाल...

Updated at : 22 May 2019 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहे विपक्षी दलों से अमित शाह ने पूछे सवाल...

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहे विपक्षी दलों से छह सवाल पूछा है. इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपील की है कि EVM पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे प्रश्न सिर्फ भ्रांति फैलाने की कोशिश है, जिससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहे विपक्षी दलों से छह सवाल पूछा है. इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपील की है कि EVM पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे प्रश्न सिर्फ भ्रांति फैलाने की कोशिश है, जिससे प्रभावित हुए बिना हम सबको हमारे प्रजातांत्रिक संस्थानों को और मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए.

शाह ने ट्वीट कर लिखा, EVM का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है. हार की आशंका से बौखलाई यह 22 पार्टियां देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठा कर विश्व में देश और अपने लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रही है . मैं इन सभी पार्टियों से कुछ प्रश्न पूछना चाहता हूं.
प्रश्न-1 : EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाली इन अधिकांश विपक्षी पार्टियों ने कभी न कभी EVM द्वारा हुए चुनावों में विजय प्राप्त की है. यदि उन्हें EVM पर विश्वास नहीं है तो इन दलों ने चुनाव जीतने पर सत्ता के सूत्र को क्यों सम्भाला ?
प्रश्न-2: देश की सर्वोच्च अदालत ने तीन से ज्यादा PIL का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप दिया है. जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में पांच VVPAT को गिनने का आदेश दिया है. तो क्या आप लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे है ?
प्रश्न-3 : मतगणना के सिर्फ दो दिन पूर्व 22 विपक्षी दलों द्वारा चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन की मांग पूर्णतः असंवैधानिक है क्योंकि इस तरह का कोई भी निर्णय सभी दलों की सर्वसम्मति के बिना संभव नहीं है.
प्रश्न-4: विपक्ष ने EVM के विषय पर हंगामा छह चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद शुरू किया. एक्जिट पोल के बाद यह और तीव्र हो गया.एक्जिट पोल EVM के आधार पर नहीं बल्कि मतदाता से प्रश्न पूछ कर किया जाता है. अतः एक्जिट पोल के आधार पर आप EVM की विश्वसनीयता पर कैसे प्रश्न उठा सकते है?
प्रश्न-5 : EVM में गड़बड़ी के विषय पर प्रोएक्टिव कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से चुनौती देकर इसके प्रदर्शन का आमंत्रण दिया था. परन्तु उस चुनौती को किसी भी विपक्षी दल ने स्वीकार नहीं किया.
प्रश्न-6: कुछ विपक्षी दल चुनाव परिणाम अनुकूल न आने पर ‘हथियार उठाने’ और “खून की नदिया बहाने“ जैसे आपत्तिजनक बयान दे रहे है . विपक्ष बताये कि ऐसे हिंसात्मक और अलोकतांत्रिक बयान के द्वारा वह किसे चुनौती दे रहा है?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola