जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, दो आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 8:07 AM
कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया है. इलाके में एक से दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों ओर […]
कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया है. इलाके में एक से दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है.
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है. यहां चर्चा कर दें कि जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक सुरक्षाबलों ने करीब 86 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं सेना के 61 जवान शहीद हुए हैं.
साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गये थे और 91 जवान शहीद हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










