ePaper

एक्जिट पोल से हताश नहीं हैं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं से कहा- मतगणना केंद्रों पर डटे रहें और...

Updated at : 21 May 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
एक्जिट पोल से हताश नहीं हैं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं से कहा- मतगणना केंद्रों पर डटे रहें और...

नयी दिल्ली : सभी प्रमुख चैनलों की ओर से प्रसारित एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने का अनुमान लगाए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अफवाहों एवं एक्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सभी प्रमुख चैनलों की ओर से प्रसारित एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने का अनुमान लगाए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अफवाहों एवं एक्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डंटे रहें.

कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो सन्देश में प्रियंका ने कहा, ‘आपलोग, अफ़वाहों और एक्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए. यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है. इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है. स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए.’

उन्होंने कहा, ‘हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा.’ गौरतलब है कि 19 मई को आये तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola