सिंगापुर जा रहा विमान आपात स्थिति में चेन्नई में उतरा
Updated at : 20 May 2019 11:15 AM (IST)
विज्ञापन

चेन्नईः तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहा एक निजी विमानन कंपनी का विमान इंजन में से चिंगारी निकलने के बाद सोमवार को चेन्नई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा. इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और सभी 170 यात्री सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया. […]
विज्ञापन
चेन्नईः तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहा एक निजी विमानन कंपनी का विमान इंजन में से चिंगारी निकलने के बाद सोमवार को चेन्नई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा. इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और सभी 170 यात्री सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि विमान जब भारतीय हवाई क्षेत्र में था तो पायलट को विमान में से चिंगारी निकलती दिखायी दी. पायलट ने आपात स्थिति में उतरने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संपर्क किया. विमान को उतरने की अनुमति दे दी गयी और दमकल कर्मियों को तैयार रखा गया. यात्रियों को बाद में शहर के होटलों में ठहराया गया. अधिकारियों ने बताया कि तकनीशिन विमान में आयी गड़बड़ी का पता लगा रहे हैं.
Scoot Airways flight makes emergency landing at Chennai airport
Read @ANI Story | https://t.co/zbqBz1DM7F pic.twitter.com/QaSNDXpTeD
— ANI Digital (@ani_digital) May 20, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




