अमेठी पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू बोले, मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया

Updated:
विज्ञापन
अमेठी पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू बोले, मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया

अमेठी: पूर्व क्रिकेटर व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ छल किया है. मोदी ने अच्छे दिन लाने की बात कही थी लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए. सिद्धू अमेठी के जगदीशपुर में गुरूवार शाम को जनसभा को संबोधित कर रहे […]

विज्ञापन

अमेठी: पूर्व क्रिकेटर व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ छल किया है. मोदी ने अच्छे दिन लाने की बात कही थी लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए. सिद्धू अमेठी के जगदीशपुर में गुरूवार शाम को जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि मोदी राज में अंबानी ,अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन जरूर आ गए. नीरव मोदी ,मेहुल चौकसी आदि ने करोडों का घोटाला किया है और सब के सब फरार हो गए . इस पर भाजपा सरकार ने मौन साध लिया. उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो रही है क्योंकि सब गुजरात के हैं. सिद्धू ने कहा कि कालाधन लाने की मोदी बड़ी -बड़ी बातें करते थे, वह भी नहीं आया, कहां है काला धन? उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा मोदी ने किया था पर दो लोगों को रोजगार नही मिला.

उन्होंने दावा किया कि अमेठी का विकास सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है. आज पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट ,एचएएल,बीएचईएल, इन्दिरा गांधी उड़ान अकादमी यह सब कांग्रेस की देन हैं. मोदी देश का विकास करने में भी विफल रहे. उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता इस बार सांसद नहीं एक प्रधानमंत्री को चुनने जा रही हैं. अमेठी से राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola