राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर सवाल गृहमंत्रालय ने भेजा नोटिस

नयी दिल्ली : राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर नोटिस भेजा है. ज्ञात हो कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने चिट्ठी लिखकर सूचित किया है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है. पढ़ें […]
नयी दिल्ली : राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर नोटिस भेजा है. ज्ञात हो कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने चिट्ठी लिखकर सूचित किया है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है.
पढ़ें गृहमंत्रालय द्वारा भेजा गया पत्र:-
Ministry of Home Affairs issues notice to Congress President Rahul Gandhi over his citizenship after receiving a complaint from Rajya Sabha MP Dr Subramanian Swamy; MHA asks Rahul Gandhi to respond in the matter within a 'fortnight'. pic.twitter.com/rkFu6TJ7lu
— ANI (@ANI) April 30, 2019
स्वामी ने 29 अप्रैल को लिखे पत्र में यह दावा किया है कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश कंपनी के डायरेक्टर हैं जिसके दस्तावेजों में यह बताया गया है कि वे ब्रिटिश नागरिक हैं. उन्होंने दावा किया है कि कंपनी बंद करने के समय भी राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है. इस शिकायत के बाद गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है.
इससे पहले राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर अमेठी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं ध्रुव लाल ने शिकायत की थी और उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी, हालांकि जांच के बाद राहुल गांधी के नामांकन को रद्द नहीं किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




