सनी देओल की भाजपा में एंट्री सोशल मीडिया पर छायी, लोग कह रहे अब ‘पाकिस्तान की खैर नहीं’

Updated at : 25 Apr 2019 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
सनी देओल की भाजपा में एंट्री सोशल मीडिया पर छायी, लोग कह रहे अब ‘पाकिस्तान की खैर नहीं’

अभिनेता के डायलॉग और फिल्मी किरदारों के आधार पर रोचक टिप्पणियां… ‘कांग्रेस के पास हाथ, तो भाजपा के पास अब ढाई किलो का हाथ’ नयी दिल्ली : ‘इस बार मुकाबला कांग्रेस का हाथ बनाम भाजपा का ढाई किलो का हाथ रहेगा.’ फिल्मी दुनिया में अपने डायलॉग्स और एक्टिंग से दर्शकों को फैन बनाने वाले सनी […]

विज्ञापन

अभिनेता के डायलॉग और फिल्मी किरदारों के आधार पर रोचक टिप्पणियां… ‘कांग्रेस के पास हाथ, तो भाजपा के पास अब ढाई किलो का हाथ’

नयी दिल्ली : ‘इस बार मुकाबला कांग्रेस का हाथ बनाम भाजपा का ढाई किलो का हाथ रहेगा.’ फिल्मी दुनिया में अपने डायलॉग्स और एक्टिंग से दर्शकों को फैन बनाने वाले सनी देओल भाजपा में क्या शामिल हुए सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई मजाकिया टिप्पणियों की लहर चल पड़ी. जहां कांग्रेस को आगाह किया गया, तो वहीं पाकिस्तान को भी सावधान रहने के लिए कहा गया. वहीं खुद भाजपा को कटाक्ष में खूबी से लपेटा गया. जानिए तस्वीरें और कमेंट्स से किस तरह हुआ सनी का स्वागत.

(दामिनी फिल्म का तारीख पर तारीख डायलॉग शेयर करते हुए)‘राम मंदिर की सुनवाई में अगली बार भाजपा…’

हार्दिक राजगोर@Hardism

भाजपा के सनी देओल को गुरदास पुर से चुनाव लड़ाने की खबर से इमरान खान नाखुश हैं. वे शायद किसी हैंडपंप को नहीं भूले हैं. राजलक्ष्मी जोशी

अब यह केवल मीम नहीं रहा (गदर फिल्म में ‘मैं आपको लाहौर छोड़ आऊं?’ डायलॉग शेयर करते हुए.)

बना सा, @BannaSaTweets

घायल अजय एक बार फिर में एक खरबपति उद्यमी के बेटे के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाला है. फिल्म का आखिरी सीन देखिए, (अंबानी के एंटीला जैसी इमारत व हैलीकॉप्टर युक्त फोटो पोस्ट करते हुए) कुछ याद आया?

मेघनाद @Memeghnad

फ्रॉम सनी गुरदासपुर वाले टू इमरान खान पीटीआइ, विद लव (बॉर्डर के गीत ‘मैं इक दिन आऊंगा’ शेयर करते हुए). पुनीत बी @OnestoPuneet

ताजा खबर है – सनी ने भाजपा ज्वाइन की और पाकिस्तान यूएन भाग गया. उसने सनी को हिंसक जासूस और पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला बताया, और अपना हैंडपंप भी वापस मांगा.

गोविंद शर्मा, @rishu_1809

अब सुना है पाकिस्तान अपने हैंडपंपों पर लॉक लगवा रहा है. (गदर का हैंडपंप सीन शेयर करते हुए)

गीता एस कपूर,

डरो पाकिस्तान, खूब डरो। (बिलावल भुट्टो का फोटो शेयर करते हुए)

मेडो @_Meadow__

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola