ePaper

राहुल के ऊपर दिखी लेजर लाइट, गृह मंत्रालय ने कहा - सुरक्षा को कोई खतरा नहीं

Updated at : 11 Apr 2019 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल के ऊपर दिखी लेजर लाइट, गृह मंत्रालय ने कहा - सुरक्षा को कोई खतरा नहीं

नयी दिल्ली : अमेठी में रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शरीर पर हरी लेजर लाइट दिखने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं हुई थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि इससे उनको कोई खतरा पैदा नहीं हुआ है. बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा में चूक की कथित घटना तब की है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेठी में रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शरीर पर हरी लेजर लाइट दिखने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं हुई थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि इससे उनको कोई खतरा पैदा नहीं हुआ है.

बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा में चूक की कथित घटना तब की है जब रोड शो के दौरान गांधी के सिर पर हरे रंग की लेजर लाइट दिखी थी. इससे पार्टी के अंदर उनकी सुरक्षा को लेकर फिक्र हुई थी, लेकिन बाद में पाया गया कि यह लाइट असल में एक कैमरे की थी. संपर्क करने पर गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की रिपोर्टों पर मंत्रालय का जैसे ही ध्यान आकर्षित कराया गया, वैसे ही निदेशक (विशेष सुरक्षा समूह) को तथ्यात्मक स्थिति की जांच करने को कहा गया. प्रवक्ता ने बताया कि निदेशक (एसपीजी) ने मंत्रालय को बताया कि उन्होंने घटना की वीडियो की जांच काफी बारीकी से की है. वीडियो में जो हरी लाइट दिख रही है वो एक मोबाइल फोन की है जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का फोटोग्राफर चला रहा था.

वह अमेठी में कलेक्टरेट के पास राहुल गांधी की प्रेस के साथ बातचीत की वीडियो बना रहा था. प्रवक्ता ने बताया कि निदेशक (एसपीजी) ने मंत्रालय को यह स्थिति बतायी है जिससे राहुल गांधी के निजी स्टाफ को अवगत कर दिया गया है. निदेशक (एसपीजी) ने पुष्टि की है कि सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी ने कथित सुरक्षा चूक को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को कोई पत्र नहीं लिखा है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा है कि मंत्रालय को कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola