ePaper

भाजपा अगली सरकार बनाने पर अनुच्छेद 370 हटा देगी : अमित शाह

Updated at : 11 Apr 2019 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा अगली सरकार बनाने पर अनुच्छेद 370 हटा देगी : अमित शाह

कलिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हवाई हमले पर नाखुश होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी. उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के ‘हर […]

विज्ञापन

कलिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हवाई हमले पर नाखुश होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी. उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के ‘हर एक हिन्दू शरणार्थी’ को नागरिकता प्रदान करेगी. बालाकोट हवाई हमले पर सवाल पर उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि ये सिर्फ अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिए है.

उन्होंने उनसे कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा, जैसा की उनके सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला चाहते हैं. दार्जिलिंग उम्मीदवार राजू सिंह बिष्ट के लिए प्रचार करते समय उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी और विपक्षी नेता हवाई हमले से नाखुश हैं. वे सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर यह कहना चाहूंगा कि हम ऐसी ताकतों को जीतने नहीं देंगे. ”
उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्र में भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे. ” संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता है. शाह ने बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिक (संशोधन) विधेयक पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के हर एक हिन्दू शरणार्थी को नागरिकता प्रदान करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola