पांच साल की चचेरी बहन से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 7:10 AM
गाजियाबाद : चचेरी बहन से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पांच साल की बच्ची का शव सोमवार सुबह सारन गांव में गन्ने के खेत से बरामद किया गया. बच्ची को मुरादनगर की इंदिरापुरी कॉलोनी से उस वक्त उठाया गया था […]
गाजियाबाद : चचेरी बहन से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि पांच साल की बच्ची का शव सोमवार सुबह सारन गांव में गन्ने के खेत से बरामद किया गया. बच्ची को मुरादनगर की इंदिरापुरी कॉलोनी से उस वक्त उठाया गया था जब वह घर के बाहर खेल रही थी.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि चचेरे भाई ने बच्ची को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया और जब बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसकी हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










