ePaper

एमजीपी में विभाजन के बाद अजगांवकर को गोवा का उपमुख्यमंत्री बनाया गया

Updated at : 28 Mar 2019 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
एमजीपी में विभाजन के बाद अजगांवकर को गोवा का उपमुख्यमंत्री बनाया गया

पणजी : गोवा में एमजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. अजगांवकर अब राज्य में दूसरे उपमुख्यमंत्री हैं. गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई अन्य उपमुख्यमंत्री हैं. राज्य की संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) वर्षा नाइक ने अजगांवकर को […]

विज्ञापन

पणजी : गोवा में एमजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. अजगांवकर अब राज्य में दूसरे उपमुख्यमंत्री हैं. गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई अन्य उपमुख्यमंत्री हैं.

राज्य की संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) वर्षा नाइक ने अजगांवकर को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किये जाने का आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया है कि विजय सरदेसाई और मनोहर अजगांवकर को तत्काल प्रभाव से उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है.

इससे पहले बुधवार को अजगांवकर और उनकी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के एक अन्य विधायक दीपक पावसकर ने अपने विधायक दल का भाजपा में विलय कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola