ePaper

सुकमा में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Updated at : 26 Mar 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
सुकमा में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बीमापुरम से एक बड़ी खबर आ रही है, जानकारी के अनुसार यहां सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ को लेकर बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बीमापुरम से एक बड़ी खबर आ रही है, जानकारी के अनुसार यहां सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ को लेकर बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में सुबह लगभग छह बजे हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर भेजा गया था. दल जब करकनगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने हमला कर दिया. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गये. बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गयी तब वहां से काली वर्दी में चार नक्सलियों के शव, एक इन्सास रायफल, दो 303 रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है. सुरक्षा बलों की वापसी के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा.

नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola