पीएम मोदी ने मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे पर दुख जताया

नयी दिल्ली : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से 5 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 36 लोग घायल बताये जा रहे हैं. मुंबई पुलिस ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया […]
नयी दिल्ली : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से 5 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 36 लोग घायल बताये जा रहे हैं. मुंबई पुलिस ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मुंबई फुट ओवरब्रिज दुर्घटना से उन्हें काफी दुख हुआ है. मेरी पुरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है. उन्होंने कहा, मेरी कामना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश में जुटी है.
सीएसटी फुटओवर ब्रिज हादसे के बारे में रेलवे ने कहा है कि यह ब्रिज बीएमसी का है. इस हादसे के बाद रेलवे के द्वारा हर संभव मदद की कोशिश की जा रही है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, फुटओवर ब्रिज के एक हिस्से के गिरने की खबर से बहुत दुखी हूं. बीएमसी और स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता के लिए निर्देश दिया है.
Deeply anguished by the loss of lives due to the foot overbridge accident in Mumbai. My thoughts are with the bereaved families. Wishing that the injured recover at the earliest. The Maharashtra Government is providing all possible assistance to those affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 14, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




