मोदी के सहयोगी अमित शाह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

Updated at : 02 Jul 2014 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी के सहयोगी अमित शाह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

नयी दिल्ली : भाजपा महासचिव और प्रधानमंत्री के बेहद खास अमित शाह को अत्यधिक खतरे की आशंका के बाद गृहमंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी सहयोगी शाह की चौकसी सीआरपीएफ के कमांडो चौबीसों घंटे करेंगे और सशस्त्र प्रहरी उनके आवास पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा महासचिव और प्रधानमंत्री के बेहद खास अमित शाह को अत्यधिक खतरे की आशंका के बाद गृहमंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी सहयोगी शाह की चौकसी सीआरपीएफ के कमांडो चौबीसों घंटे करेंगे और सशस्त्र प्रहरी उनके आवास पर तैनात किए जाएंगे. शाह की सुरक्षा में कुल 22 कमांडो तैनात होंगे. वह देश में जहां कहीं जाएंगे,वहां उच्च स्तर की सुरक्षा पाएंगे.

वहीं पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में मौत को देखते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. गौरतलब हो कि अमित शाह ने वाराणसी में नरेंद्र मोदी की जीत की राह में दिन-रात एक कर दी थी.

वह देश में जहां कहीं जाएंगे, वहां उच्च स्तर की सुरक्षा पाएंगे. भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिली शानदार जीत में अहम भूमिका निभायी थी. उन्हें अब तक गुजरात पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध थी. गुजरात के पूर्व गृहमंत्री शाह को सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और शेख के सहयोगी तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड के सिलसिले में 2010 में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola