गोवा के मंत्री का एक और विवादित बयान,बिकनी पर चाहते हैं प्रतिबंध,कांग्रेस ने भेंट की स्‍कर्ट

Updated at : 02 Jul 2014 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
गोवा के मंत्री का एक और विवादित बयान,बिकनी पर चाहते हैं प्रतिबंध,कांग्रेस ने भेंट की स्‍कर्ट

पणजी : युवतियों को छोटे कपड़ों में पब में नहीं जाना चाहिए बयान से पहले ही विवाद पैदा कर चुके गोवा के मंत्री सुदीन धावलिकर ने यह कहते हुए एक और विवाद खड़ा कर दिया कि राज्य में समुद्र तटों पर बिकनी पर रोक लगनी चाहिए. इधर गोवा के मंत्री के विवादित बयान के बाद […]

विज्ञापन

पणजी : युवतियों को छोटे कपड़ों में पब में नहीं जाना चाहिए बयान से पहले ही विवाद पैदा कर चुके गोवा के मंत्री सुदीन धावलिकर ने यह कहते हुए एक और विवाद खड़ा कर दिया कि राज्य में समुद्र तटों पर बिकनी पर रोक लगनी चाहिए.

इधर गोवा के मंत्री के विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने इसकी घोर निंदा की है. कांग्रेस की ओर से मंत्री को एक पिंक स्‍कर्ट भेंट की गयी है. गोवा में कांग्रेस प्रवक्‍ता दुर्गादास कामत ने कहा, हम इस तरह के राजनीति की घोर निंदा करते हैं. संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है कि 18 साल की उम्र के बाद हर कोई यह निर्णय ले सके कि उसके लिए क्‍या अच्‍छा है और क्‍या गलत.

गोवा के मंत्री का विवादित बयान,कहा,तंग कपड़ों में लड़कियों का पब जाना संस्‍कृति के खिलाफ

राज्य के लोक निर्माण मंत्री धावलिकर ने कहा, गोवा के तटों पर बिकनी पर रोक लगनी चाहिए. उनका यह बयान विदेशी सैलानियों के गले के नीचे शायद ही उतर पाए जो हर साल बड़ी संख्या में गोवा के तटों पर पहुंचते हैं. उन्होंने कहा, हमें लड़कियों को बिकनी में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं आने देना चाहिए क्योंकि विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले लोगों को नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है. जबतक पीड़िता पुलिस के पास पहुंचती है तबतक काफी देर हो गयी होती है. समुद्र तट पर इस तरह की गतिविधियों को नियंत्रण करना ही काफी है.

सत्तारुढ़ भाजपा के सहयोगी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के नेता धावलिकर ने कहा कि पार्रिकर भी ऐसे प्रतिबंध के पक्ष में हैं. हालांकि पार्रिकर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए लेकिन भाजपा ने धावलिकर के बयान से दूरी बना ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola