केजरीवाल के वि धायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Published at :07 Mar 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल के वि धायक पर लगा  दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि आप के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आप विधायक के खिलाफ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि आप के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था.

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आप विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है.

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी. पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola