एक और आतंकी हमला होने की स्थिति में भारत के पास सारे विकल्प मौजूद

Updated at : 05 Mar 2019 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
एक और आतंकी हमला होने की स्थिति में भारत के पास सारे विकल्प मौजूद

नयी दिल्ली : आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि एक और आतंकवादी हमला होने की स्थिति में भारत के पास सभी विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करने में पाकिस्तान द्वारा ठोस कदम उठाये जाने पर भी सरकार जोर देगी. सूत्रों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि एक और आतंकवादी हमला होने की स्थिति में भारत के पास सभी विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करने में पाकिस्तान द्वारा ठोस कदम उठाये जाने पर भी सरकार जोर देगी.

सूत्रों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके द्वारा एफ – 16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किये जाने के बारे में सबूत अमेरिका से साझा किये हैं और उसे (भारत को) विश्वास है कि अमेरिका इस विषय की जांच कर रहा है. उन्होंने कहा कि बालाकोट हमले के बाद से भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर अधिक से अधिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ें…

पाकिस्तान का दुस्साहस : 16 दिनों में 100 से अधिक सीजफायर उल्लंघन, किस बात की इतनी बौखलाहट?

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थता के लिए सभी देशों के पास गया, लेकिन भारत की स्थिति से वे कहीं अधिक सहमत हैं. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि यह कोई भारत – पाक मुद्दा नहीं, बल्कि आतंकवाद का मुद्दा है. उन्होंने कहा कि यदि जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध लगा देता है तो पाकिस्तान मुश्किल में पड़ जाएगा, क्योंकि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के कबूलनामे के मुताबिक वह वहां (पाकिस्तान में) रह रहा है.

इसे भी पढ़ें…

दिग्विजय सिंह के बयान से गुस्से में भाजपा, कहा- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं कांग्रेस नेता, शर्म आनी चाहिए

सूत्रों ने सोमवार को कहा था कि 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी प्रशिक्षण ठिकाने पर हमला करने के बाद भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी सेक्टर में अपने सभी एयरबेस को अधिकतम अलर्ट पर रखा है.

गौरतलब है कि बालाकोट हमले के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कश्मीर में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी.

इसे भी पढ़ें…

पुलवामा आतंकी हमले को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बताया ‘दुर्घटना’, पीएम से पूछा- झूठा कौन

भारत ने अपने हवाई हमले को ‘गैर – सैन्य कार्रवाई ‘ कहा था. पुलमावा में 14 फरवरी को हुए एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना ने यह कार्रवाई (बालाकोट में) की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola