इराक: 94 भारतीय लौटे,600 इस हफ्ते स्वदेश लौटेंगे

Updated at : 01 Jul 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
इराक: 94 भारतीय लौटे,600 इस हफ्ते स्वदेश लौटेंगे

नयी दिल्ली : इराक में भारतीय अधिकारियों द्वारा सक्रिय रुख अपनाये जाने के बाद 94 भारतीय इराक से लौटे गये हैं. भारतीय अधिकारियों के इस कदम के चलते इस हफ्ते करीब 600 नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट सकेंगे. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इराक में भारतीय अधिकारियों ने अपने स्तर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इराक में भारतीय अधिकारियों द्वारा सक्रिय रुख अपनाये जाने के बाद 94 भारतीय इराक से लौटे गये हैं. भारतीय अधिकारियों के इस कदम के चलते इस हफ्ते करीब 600 नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट सकेंगे. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इराक में भारतीय अधिकारियों ने अपने स्तर पर अपने हमवतनों से संपर्क साधना शुरु कर दिया है. वे जरुरतमंद भारतीयों की कागजी कार्रवाई तथा टिकट दिलवाने में सहयोग कर रहे हैं ताकि वे स्वदेश लौट सकें.

उन्होंने कहा, इराक में उन क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों को सुविधा मुहैया करायी जा रही है जहां फिलहाल संघर्ष नहीं चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि विशेष सचल दस्ते नजफ, करबला, बसरा एवं बगदाद में रहने वाले वाले भारतीयों से संपर्क साध रहे हैं और उन्हें देश छोडने की सलाह दे रहे हैं.

प्रवक्ता ने कहा, उन्हें (सचल दस्तों) विदेश मंत्रालय ने इस बात के लिए अधिकृत किया है कि वे भारतीयों से उनके निवास स्थलों पर संपर्क करें. उन्हें यह सलाह दें कि हमने पूर्व में जो दो परामर्श भेजे थे, उसके अनुसार यह सर्वोत्तम होगा कि वे अपने कार्य स्थलों को छोड दें और भारत लौट जायें.

उन्होंने कहा, इस हफ्ते 600 से अधिक भारतीय नागरिकों के प्रस्थान के लिए सुविधा मुहैया करायी जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी ऐसे लोगों के लिए कागजी कार्यवाही, टिकट का प्रबंध और नियोक्ताओं से बातचीत कर रहे हैं जिन्हें कुछ समस्याएं हों. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि नजफ से 60 भारतीयों, करबला से 30 और बगदाद से चार संकट से घिरे इराक से स्वदेश लौट आये तथा अन्य भी जल्द लौटेंगे. अपहृत किये गये 39 भारतीयों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.

ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि नजफ से आज लौटने वाले 60 भारतीयों को वहां भारतीय अधिकारियों ने सुविधा प्रदान की थी. 31 अन्य के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है. उनके 30 अन्य के परसों रवाना होने की संभावना है. उन्होंने कहा, करबला में आज 30 भारतीय कामगारों की रवानगी हुई. अन्य 100 से अधिक कामगारों की कागजी कार्रवाई चल रही है तथा अगले दो..तीन दिन में पूरी हो जायेगी. हमें 100 अन्य की कागजी कार्रवाई पूरी होने की भी उम्मीद है. लिहाजा, जहां तक करबला की बात है, 5..6 दिनों के दौरान करीब 230 लोगों को सुविधा प्रदान की जायेगी.

बगदाद से काफी दूर बसरा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायिक हिरासत में कैद छह भारतीयों की रिहाई सचल दस्ते द्वारा तैयार किये जा रहे दस्तावेजों के आधार पर की जायेगी. उन्होंने कहा, वे जल्द ही रवाना हो जायेंगे. समीपवर्ती नसरिया में हम 50 भारतीय नागरिकों की रवानगी के लिए कागजी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं.

अधिकारियों ने ध्यान दिलाया कि बगदाद में 12 भारतीय नागरिकों को टिकट जारी किये गये जिनमें से चार आज रवाना हो गये जबकि अन्य अगली उपलब्ध वाणिज्यिक उडान की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

प्रवक्ता ने इस बात को रेखांकित किया कि सक्रिय रवैये के चलते राजनयिक अपनी ओर से भारतीयों से संपर्क साध रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों की वापसी के लिए राष्ट्रीय संपत्ति का उपयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा, इस स्तर पर हम उपलब्ध साधनों के जरिये काम कर रहे हैं और यदि वे साधन पर्याप्त नहीं हुए, यदि हमें अन्य राष्ट्रीय संपत्तियों की जरुरत पड़ी तो हम उनका उपयोग करने में नहीं हिचकिचायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola