ePaper

PM Modi ने शांति, सुरक्षा के लिए आतंकवाद को बताया गंभीर खतरा

Updated at : 02 Mar 2019 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi ने शांति, सुरक्षा के लिए आतंकवाद को बताया गंभीर खतरा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. उन्होंने आतंकवाद के हर स्वरूप को खत्म करने के लिए संबंधित पक्षों द्वारा तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने यह बात कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है.

उन्होंने आतंकवाद के हर स्वरूप को खत्म करने के लिए संबंधित पक्षों द्वारा तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया.

उन्होंने यह बात कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद बिन खलीफा अल थानी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान कही. कतर के अमीर ने मोदी को फोन किया था.

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मोदी ने कहा कि भारत कतर के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहता है जो इसका करीबी मित्र है. दोनों नेताओं ने क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola