ePaper

PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा - दुश्मन को लाभ पहुंचाने वाली राजनीति कर रहा

Updated at : 01 Mar 2019 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा - दुश्मन को लाभ पहुंचाने वाली राजनीति कर रहा

विशाखापत्तनम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर नये सिरे से निशाना साधते हुए उन पर दुश्मन को लाभ पहुंचानेवाली संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा देश के विकास पर ध्यान देने के बजाय मोदी को हटाने का है. मोदी ने यहां भाजपा की एक रैली […]

विज्ञापन

विशाखापत्तनम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर नये सिरे से निशाना साधते हुए उन पर दुश्मन को लाभ पहुंचानेवाली संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा देश के विकास पर ध्यान देने के बजाय मोदी को हटाने का है.

मोदी ने यहां भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, इस समय देश का दुर्भाग्य है कि जहां पूरी दुनिया पाकिस्तान से जवाब मांग रही है, वहीं भारत में कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं जो देश के सुरक्षा बलों के मनोबल को कमजोर करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आत्मचिंतन करना चाहिए कि वे ऐसा क्या बोल रहे हैं, जिसके कारण पाकिस्तान की संसद में उनकी तारीफ की जा रही है, उनका नाम लेकर भारत पर निशाना साधा जा रहा है. मोदी ने कहा कि क्यों वे ऐसी राजनीति कर रहे हैं जिसका फायदा पाकिस्तान उठा रहा है? उन्होंने कहा कि राजग सरकार द्वारा दक्षिण तटीय रेलवे जोन सृजित करने का निर्णय आंध्र प्रदेश के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य में केंद्र सरकार के प्रयासों एवं कार्यों का उल्लेख किया. इसे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बयान का जवाब माना जा रहा है. नायडू ने कहा था कि क्या उन्हें राज्य में खाली हाथ आने पर शर्मिंदगी नहीं हो रही है. नायडू का नाम लिये बिना और कांग्रेस के ओर परोक्ष संदर्भ में मोदी ने कहा कि तेदेपा सुप्रीमो को अब उन लोगों के करीब देखा जा रहा है जिन्होंने आंध्र प्रदेश स्वाभिमान को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर कोई बैगेज (विगत का बोझ) नहीं है, ये डर नहीं है कि कोई फाइल खुल जायेगी. मोदी ने कहा, हम इसलिए बड़े काम और बड़े फैसले पूरी प्रमाणिकता के साथ, तेजी से ले पाते हैं क्योंकि हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ आपकी सेवा करना चाहते हैं, आपके जीवन को आसान बनाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि डरता वही है जिसने पाप किया हो, जिसने गलत मंशा से काम किया हो. यही डर हमारे विरोधियों को खाये जा रहा है, जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज और अपना खुद का राजवंश स्थापित करने की कोशिश में लगे लोग भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मोदी को वे इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि गरीब की, मध्यम वर्ग की, किसान की, दलित की, वंचित की, शोषित के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी को वे इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि बिचौलियों, दलालों, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. मोदी को वे इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि आज देश हित में कड़े और बड़े फैसले लिये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola