मोटी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ आइआइटी के छात्र बेच रहे हैं चाय

Updated at : 30 Jun 2014 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
मोटी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ आइआइटी के छात्र बेच रहे हैं चाय

नयी दिल्ली:आइआइटी से पढ़ाई कर निकले दो विद्यार्थियों ने अमेरिका में मोटी तनख्वाहवाली नौकरी की पेशकश ठुकरा कर एनसीआर में एक चाय कैफे श्रृंखला ‘चायोज’ शुरू की है. ये लोग देश भर में इस तरह के करीब 50 स्टोर्स खोलने के लिए पूंजी जुटाने की संभावना तलाश रहे हैं. वर्तमान में गुड़गांव एवं नोएडा में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:आइआइटी से पढ़ाई कर निकले दो विद्यार्थियों ने अमेरिका में मोटी तनख्वाहवाली नौकरी की पेशकश ठुकरा कर एनसीआर में एक चाय कैफे श्रृंखला ‘चायोज’ शुरू की है. ये लोग देश भर में इस तरह के करीब 50 स्टोर्स खोलने के लिए पूंजी जुटाने की संभावना तलाश रहे हैं.

वर्तमान में गुड़गांव एवं नोएडा में पांच कैफे परिचालन में हैं और इस साल के अंत तक और पांच कैफे खोलने की उनकी तैयारी है. आइआइटी, बांबे के स्नातक और चायोज के संस्थापक नितिन सलूजा और आइआइटी दिल्ली के स्नातक राघव वर्मा ने कहा, ‘हम जिशान हयात की अगुवाईवाले पोवई लेक वेंचर्स से पहले ही दो करोड़ रुपये की पूंजी जुटा चुके हैं. हमारी योजना इस साल के अंत तक संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाने की है.’

खासियत

-ग्राहक को उनके तरीके से चाय बनाने की सहूलियत मिलती है

-कैफे 25 से अधिक दिलचस्प फ्लेवर की पेशकश करता है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola