पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 ! बोले राहुल गांधी-भारतीय वायुसेना को सलाम

Updated at : 26 Feb 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 ! बोले राहुल गांधी-भारतीय वायुसेना को सलाम

नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बहुत बड़ी कार्रवाई की है. समाचार एजेंसी एएनआई के की मानें तो वायुसेना ने सुबह 3.30 बजे एलओसी को पार कर भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने जैश के ठिकानों को तबाह किया है. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराये हैं. भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बहुत बड़ी कार्रवाई की है. समाचार एजेंसी एएनआई के की मानें तो वायुसेना ने सुबह 3.30 बजे एलओसी को पार कर भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने जैश के ठिकानों को तबाह किया है. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराये हैं.

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में ठिकाने तबाह किये हैं. इसके साथ ही जानकारी मिली है जैश के क्ट्रोल रूम अल्फा-3 को भी भी नेस्तानाबूत कर दिया गया है.

वायुसेना के इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक पर कार्रवाई का स्वागत किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया- मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola