आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोंच नोंच कर मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद : महाराष्ट्र के अहमदनगर में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला. नगर निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार सुबह की है . तीन साल का नन्हा आयुष प्रजापति शहर के मंगलगेट इलाके में अपने घर के नजदीक खेल रहा था तभी […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : महाराष्ट्र के अहमदनगर में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला. नगर निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार सुबह की है . तीन साल का नन्हा आयुष प्रजापति शहर के मंगलगेट इलाके में अपने घर के नजदीक खेल रहा था तभी पांच कुत्तों के झुंड़ ने उस पर हमला कर दिया.
अहमदनगर नगर निगम (एएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने कुत्तों से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल ले गये. घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था. उन्होंने बताया कि पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय बच्चे ने शाम चार बजे के करीब दम तोड़ दिया. एएमसी ने बच्चे के परिवार को एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरों की जांच के आदेश दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










