गोड्डा सीट को लेकर दिल्ली दरबार पहुंचे इरफान अंसारी, अहमद पटेल-गुलाम नबी आजाद और बाबूलाल से की मुलाकात

नयी दिल्ली : संताल परगना की गोड्डा संसदीय सीट को लेकर कांग्रेस-झाविमो के बीच जोर-आजमाइस चल रही है़ गोड्डा सीट से कांग्रेस के दावेदार फुरकान अंसारी और उनके पुत्र जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी केंद्रीय नेताओं के दरबार में है़ं कांग्रेस के आला नेताओं से मिल कर अपनी दावेदारी बता रहे है़ं कांग्रेस के दोनों […]
नयी दिल्ली : संताल परगना की गोड्डा संसदीय सीट को लेकर कांग्रेस-झाविमो के बीच जोर-आजमाइस चल रही है़ गोड्डा सीट से कांग्रेस के दावेदार फुरकान अंसारी और उनके पुत्र जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी केंद्रीय नेताओं के दरबार में है़ं कांग्रेस के आला नेताओं से मिल कर अपनी दावेदारी बता रहे है़ं कांग्रेस के दोनों ही नेता केंद्रीय नेतृत्व को गोड्डा का समीकरण समझा रहे है़ं
विधायक श्री अंसारी ने दिल्ली में पार्टी नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की है़ कांग्रेस विधायक ने शुक्रवार को झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भी मिल कर गोड्डा सीट से दावा छोड़ने का आग्रह किया है़ इधर दिल्ली में श्री मरांडी से मिलने के बाद श्री अंसारी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी आखिरी बार चुनाव लड़ना चाहते हैं.
गोड्डा की राजनीति में वे लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और भावनात्मक लगाव के कारण वे आखिरी बार चुनाव लड़ने के इच्छुक है़ं झाविमो को उन्हें समर्थन देना चाहिए. इरफान अंसारी ने कहा कि झाविमो विधायक प्रदीप यादव विधायक हैं और राज्य की राजनीति में उनकी मौजूदगी जरूरी है. विधानसभा में जनहित के मुद्दों को वो लगातार उठाते रहे है़ं
राज्य में महागठबंधन की सरकार में उनका मंत्री बनना तय है. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस प्रदीप यादव के लिए गोड्डा की सीट छोड़ने को तैयार है. विधायक श्री अंसारी ने कहा कि बैठक के दौरान बाबूलाल मरांडी ने सकारात्मक रुख दिखाया है और उम्मीद है कि जल्द ही इस मसले पर सहमति बन जायेगी. जल्द ही प्रदीप यादव और फुरकान अंसारी मिल-बैठ कर इस मसले का समाधान निकाल लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










