कर्नाटक में भाजपा विधायक की कार ने दो लोगों को रौंदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2019 4:01 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक के तुमकुरु जिले में कुनिगल के पास मंगलवार तड़के एक कार ने दो लोगों को कुचल दिया. घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए. कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सी टी रवि सवार थे . पुलिस ने यह जानकारी दी. मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, दो […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : कर्नाटक के तुमकुरु जिले में कुनिगल के पास मंगलवार तड़के एक कार ने दो लोगों को कुचल दिया. घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए. कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सी टी रवि सवार थे .
पुलिस ने यह जानकारी दी. मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, दो वाहनों से वहां आये पीड़ित सड़क के किनारे खड़े थे, तभी यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रवि ने कहा कि वह अपने अंगरक्षक के साथ चिकमंगलुरु से चेन्नई जा रहे थे और उस वक्त कार में सो रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘‘जब एयर बैग खुला तब मुझे पता चला कि कुछ हुआ है और फिर मैं बाहर निकला. तब तक तो मुझे पता ही नहीं चला.” प्रदेश भाजपा ने कहा है कि विधायक को भी मामूली चोट आयी है. रवि ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि दो लोगों की जान चली गई तब उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और पीड़ितों को बेंगलुरु के एक अस्पताल ले गये. उन्होंने कहा, ‘‘मैं दर्द (मृतक के परिजनों का) को समझता हूं. कोई नहीं चाहता कि ऐसी घटना हो.” प्रदेश भाजपा का कहना है कि रवि गाड़ी नहीं चला रहे थे और न ही उन्हें शराब पीने की आदत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




