ePaper

18 फरवरी का इतिहास : ''प्लूटो'' की खोज का दिन, रामकृष्‍ण परमहंस का हुआ था जन्‍म

Updated at : 17 Feb 2019 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
18 फरवरी का इतिहास : ''प्लूटो'' की खोज का दिन, रामकृष्‍ण परमहंस का हुआ था जन्‍म

नयी दिल्ली : हर दिन कुछ नया करने और कुछ अनोखा खोजने के इच्छुक लोगों की दुनिया में कमी नहीं है. 18 फरवरी 1930 को ऐसे ही एक जिज्ञासु अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबा ने एक बौने ग्रह की खोज की थी. पहले इसे ग्रह मान लिया गया था, लेकिन बाद में इसे ग्रहों के परिवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हर दिन कुछ नया करने और कुछ अनोखा खोजने के इच्छुक लोगों की दुनिया में कमी नहीं है. 18 फरवरी 1930 को ऐसे ही एक जिज्ञासु अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबा ने एक बौने ग्रह की खोज की थी. पहले इसे ग्रह मान लिया गया था, लेकिन बाद में इसे ग्रहों के परिवार से बाहर कर दिया गया. इस ग्रह का नाम रखने के लिए सुझाव मांगे गये तो 11वीं में पढ़ने वाली एक लड़की ने इसे प्लूटो नाम दिया.

उसका कहना था कि रोम में अंधेरे के देवता को प्लूटो कहते हैं और इस ग्रह पर भी हमेशा अंधेरा रहता है, इसलिए इसका नाम प्लूटो रखा जाए. प्लूटो को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 248 साल लग जाते हैं. देश दुनिया के इतिहास में 18 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1836 : भारत के महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का पश्चिम बंगाल के हुगली में जन्म.

1905 – शामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना की.

1911 : डाक पहुंचाने के लिए पहली बार विमान का इस्तेमाल किया गया. एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई और इसमें कुल 6500 पत्र नैनी ले जाये गये.

1930 : प्लूटो की खोज आज ही के दिन क्लाइड टॉमबा द्वारा की गयी. इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया.

1965 : चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किये.

1979 : सहारा रेगिस्तान में हिमपात की अनूठी घटना घटित हुई. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था और इसके बाद भी अब तक ऐसा फिर कभी नहीं हुआ.

1998 : सी. सुब्रह्मणयम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया. वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री. हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

2007 : दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम विस्फोट से 68 लोगों की मौत.

2008 : पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत. नवाज शरीफ की पार्टी को 90 और निवर्तमान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी को 51 सीटें मिलीं.

2014 : आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola