जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित रत्नीपुर इलाके में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. एबीपी न्यूज के अनुसार मुठभेड़ में सेना के एक जवान शहीद हो गये. मुठभेड़ मंगलवार सुबह से जारी है. दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. गौरतलब हो इससे पहले रविवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा […]
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित रत्नीपुर इलाके में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. एबीपी न्यूज के अनुसार मुठभेड़ में सेना के एक जवान शहीद हो गये. मुठभेड़ मंगलवार सुबह से जारी है. दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है.
गौरतलब हो इससे पहले रविवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गये थे. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आतंकवादियों ने रविवार की सुबह जिले के कल्लेम गांव में सुरक्षाबलों के तलाशी दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




