12 फरवरी का इतिहास : इसी दिन महात्मा गांधी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया था

नयी दिल्ली : हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाएं जोड़कर जाता है. 12 फरवरी का दिन भी इसका अपवाद नहीं है और इतिहास में 12 फरवरी के नाम पर भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गयी थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 […]
नयी दिल्ली : हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाएं जोड़कर जाता है. 12 फरवरी का दिन भी इसका अपवाद नहीं है और इतिहास में 12 फरवरी के नाम पर भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गयी थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया. एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया.
इस मौके पर दस लाख से अधिक लोगों ने नम आंखों से साबरमती के इस संत को अंतिम विदाई दी थी. देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज देश-विदेश की विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म.
1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म.
1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की.
1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आंदोलन को समाप्त करने के लिए राजी किया.
1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया.
1994 : चोरों ने नार्वे के महान चित्रकार एडवर्ड मंक की विश्वप्रसिद्ध रचना ‘द स्क्रीम’ को चुरा लिया. हालांकि बाद में इस कृति को बरामद कर लिया गया.
1996 – फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फिलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी.
2002 : ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई.
2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया.
2009 : भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




