सारधा चिटफंड घोटाला : CBI ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर से करीब 9 घंटे तक की पूछताछ, रविवार को भी बुलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 5:29 PM
कोलकाता : सीबीआई की एक टीम सारधा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से शिलांग में करीब 9 घंटे पूछताछ की. उन्हें रविवार को भी फिर से बुलाया गया है. कुमार के अलावा सीबीआई तृणमूल कांग्रेस के एमपी कुणाल घोष से भी रविवार को पूछताछ करेगी. अधिकारियों ने बताया कि […]
कोलकाता : सीबीआई की एक टीम सारधा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से शिलांग में करीब 9 घंटे पूछताछ की. उन्हें रविवार को भी फिर से बुलाया गया है. कुमार के अलावा सीबीआई तृणमूल कांग्रेस के एमपी कुणाल घोष से भी रविवार को पूछताछ करेगी.
अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मुताबिक शिलांग के ओकलैंड स्थित सीबीआई कार्यालय में पूर्वाह्नन 11 बजे से पूछताछ चल रही थी. जांच एजेंसी के कार्यालय में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. दरअसल कुमार उस विशेष जांच टीम (एसआईटी) के कार्यकारी प्रमुख थे, जिसका गठन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोटाले की जांच के लिए किया था. बाद में यह मामला शीर्ष न्यायालय ने सीबीआई को सौंप दिया.
इसे भी पढ़ें…
सारधा चिटफंड घोटाला : ममता ने कहा, मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है
सीबीआई के तीन वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली से शुक्रवार को शिलांग पहुंचे थे. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस प्रमुख को सीबीआई के समक्ष पेश होने और सारधा चिट फंड घोटाले से उपजे मामलों की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था. साथ ही, न्यायालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए.
इसे भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को सीबीआइ के सामने पेश होने का दिया निर्देश, नहीं होगी गिरफ्तारी, ममता ने तीसरे दिन खत्म किया धरना
शीर्ष न्यायालय ने कुमार को एक ‘न्यूट्रल (निरपेक्ष)’ स्थान शिलांग में जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया, ताकि सारे अनावश्यक विवाद से बचा जा सके. उल्लेखनीय है कि सीबीआई के अधिकारी पूछताछ करने के लिए तीन फरवरी को कोलकाता में कुमार के आवास पर गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी. सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन दिन तक धरना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










