मनी लॉड्रिंग मामले में गौतम खेतान 20 फरवरी तक रिमांड पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 4:03 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मनी लॉड्रिंग और ब्लैक मनी रखने के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपी वकील गौतम खेतान को शुक्रवार को 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.खेतान को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया गया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनुरोध […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
मनी लॉड्रिंग और ब्लैक मनी रखने के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपी वकील गौतम खेतान को शुक्रवार को 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.खेतान को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया गया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनुरोध किया कि उसे न्यायिक हिरासत में दिया जाना चाहिए.

इसके बाद खेतान ने जमानत याचिका दायर करते हुए कहा कि उससे और पूछताछ की जरूरत नहीं है.अदालत ने इस पर ईडी से 15 फरवरी तक जवाब मांगा है.इससे पूर्व अदालत ने खेतान की ईडी की हिरासत को छह दिन के लिए बढ़ाया था. खेतान को धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था.खेतान पर पहले से ही अगस्ता वेस्टलैंड से संबंधित एक मामले में मुकदमा चल रहा है और वह जमानत पर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola