ePaper

भाजपा सांसद भोला सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून की मांग की

Updated at : 08 Feb 2019 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद भोला सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून की मांग की

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद भोला सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए और जो लोग इसका पालन नहीं करें, उनको सरकारी सुविधाएं नहीं दी जानी चाहिए. शून्यकाल के दौरान सिंह ने देश में तेजी से बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को जनसंख्या […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद भोला सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए और जो लोग इसका पालन नहीं करें, उनको सरकारी सुविधाएं नहीं दी जानी चाहिए.

शून्यकाल के दौरान सिंह ने देश में तेजी से बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग इसका पालन नहीं करें, उनकी सरकारी सुविधाएं रोक दी जानी चाहिए.

शिवसेना के अरविंद सावंत ने वीर सावरकर को भारत रत्न की मांग करते हुए कहा कि हिंदुत्व वाली सरकार बनी, तो हमें लगा कि इस बार उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान दिया जायेगा, लेकिन अब तक यह नहीं किया गया.

भाजपा के सतीश गौतम ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए.

राजद से निष्कासित राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि राज्य में बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं और ऐसा लगता है कि बेटियां असुरक्षित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola