महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार का प्लान

Updated at : 26 Jun 2014 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार का प्लान

नयी दिल्ली :आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर महंगाई को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए राज्यों से विशेष अदालतें गठित करने को कहा. इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, उमा भारती, रामविलास […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर महंगाई को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए राज्यों से विशेष अदालतें गठित करने को कहा.

इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, उमा भारती, रामविलास पासवान और राधामोहन सिंह भी उपस्थित थे.इस बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा भी हो सकती है. आज मोदी सरकार ने एक माह पूरे कर लिये हैं, इसलिए महंगाई पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है.

इस बैठक में फूड सिक्योरिटी बिल और एमपीएमसी एक्ट पर चर्चा होगी. उधर कांग्रेस ने सरकार के एक महीने के कामकाज को लेकर उसे घेरने की पूरी तैयारी कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola