ePaper

कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं से की बात

Updated at : 06 Feb 2019 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं से की बात

नयी दिल्ली : प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस महासचिव का पद औपचारिक रूप से संभाल लिया. वे दोपहर बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचीं और कार्यकर्ताओंसे बातचीत की. कल ही कांग्रेस कार्यालय में उनका नेमप्लेट लग गया था. प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. कल रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस महासचिव का पद औपचारिक रूप से संभाल लिया. वे दोपहर बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचीं और कार्यकर्ताओंसे बातचीत की. कल ही कांग्रेस कार्यालय में उनका नेमप्लेट लग गया था. प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है.

कल रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कई जगहों पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाये थे, जिन्हें आज हटाया जा रहा है. पोस्टर को लेकर राजनीति तेज हो गयी है और कहा जा रहा है कि भाजपा के कहने पर पोस्टर हटाये जा रहे हैं. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि चूंकि रॉबर्ट पर कई मामले दर्ज हैं और उन्हें ईडी के सामने प्रस्तुत भी होना है, इसलिए कांग्रेस अभी विवाद में फंसना नहीं चाहती, इसलिए वाड्रा का पोस्टर हटाया जा रहा है.

हालांकि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रियंका को राजनीति का कोई अनुभव नहीं है, वे अभी तक अपनी सुविधा अनुसार राजनीति करती हैं उन्हें अभी खुद को साबित करना है, यही कारण है कि आम लोगों के बीच उन्हें लेकर कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola