ePaper

चुनाव में हारी पत्नी तो पति ने लोगों से कहा- मेरे पैसे वापस करो, जानें पूरा मामला

Updated at : 31 Jan 2019 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में हारी पत्नी तो पति ने लोगों से कहा- मेरे पैसे वापस करो, जानें पूरा मामला

हैदराबाद : तेलंगाना में मतदाताओं से पैसा लौटाने की मांग करते एक शख्स का वीडियो सामने आया है. वीडियो में यह शख्स मतदाताओं से कथित रूप से अपना वह पैसा लौटाने की मांग करता दिख रहा है जिसे उसने हाल में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान अपनी पत्नी के पक्ष में वोट मांगने के लिये […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना में मतदाताओं से पैसा लौटाने की मांग करते एक शख्स का वीडियो सामने आया है. वीडियो में यह शख्स मतदाताओं से कथित रूप से अपना वह पैसा लौटाने की मांग करता दिख रहा है जिसे उसने हाल में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान अपनी पत्नी के पक्ष में वोट मांगने के लिये लोगों में वितरित किया था. पंचायत चुनावों में व्यक्ति की पत्नी हार गयी है.

जिले के अधिकारियों ने बताया कि सूर्यपेट जिले के जजीरेड्डीगुडेम गांव में लोगों से पैसा लौटाने की मांग करते व्यक्ति का यह कथित वीडियो सामने आने के बाद इस संबंध में जांच शुरू कर दी गयी है. जिले के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, ‘‘हम लोग जांच कर रहे हैं… आज आरडीओ (राजस्व विभागीय अधिकारी) जांच के लिये जा रहे हैं.”

अधिकारी ने बताया कि जांच में इस बात की तफ्तीश की जायेगी कि क्या चुनावा कानूनों का उल्लघंन हुआ है. व्यक्ति की पहचान प्रभाकर के तौर पर हुई है और प्राप्त सूचना के अनुसार गांव में वार्ड सदस्य के पद पर खड़ी हुई उसकी पत्नी चुनाव हार गयी. राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरण में बुधवार को संपन्न हो गया. पहले एवं दूसरे चरण का चुनाव क्रमश: 21 जनवरी और 25 जनवरी को हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola