ePaper

क्या प्रियंका के बाद अब वरुण गांधी मारने वाले हैं कांग्रेस में इंट्री ? जानें क्या बोले राहुल गांधी

Updated at : 25 Jan 2019 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
क्या प्रियंका के बाद अब वरुण गांधी मारने वाले हैं कांग्रेस में इंट्री ? जानें क्या बोले राहुल गांधी

भुवनेश्‍वर : कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के पार्टी का महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद एक बार फिर से वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं. इस संबंध में जब शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे राहुल गांधी से सवाल किया गया […]

विज्ञापन

भुवनेश्‍वर : कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के पार्टी का महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद एक बार फिर से वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं. इस संबंध में जब शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वरूण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों की कोई जानकारी मुझे नहीं है.

यहां चर्चा कर दें कि पिछले कई महीने से इस बात की चर्चा राजनीति के गलियारों में हो रही है कि वरुण का भाजपा से और भाजपा का वरुण से मोहभंग हो चुका है. राजनीति के कुछ जानकार यहां तक चर्चा कर रहे हैं कि वरुण 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट से नहीं लड़ने वाले हैं. यहां चर्चा कर दें कि वे सुल्तानपुर सीट से सांसद हैं, जो कांग्रेस और उनके परिवार का पुराना गढ़ रहा है.

गौर हो कि प्रियंका गांधी के पॉलिटिक्स में आने के बाद वरुण की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि 2014 के शुरू में जारी एक बयान को यदि नजर अंदाज कर दिया जाए तो प्रियंका गांधी के रिश्ते वरुण गांधी के साथ बहुत ही मधुर हैं. प्रियंका का कांग्रेस महासचिव बनना वरुण के कांग्रेस में आने की राह आसान कर सकता है. बताया जा रहा है कि मां मेनका गांधी की जिद के कारण वे निर्णय नहीं ले पा रहे हैं.

यदि आपको याद हो तो दिसंबर के पहले हफ्ते में उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन अंततः वह कयासबाजी ही साबित हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola