#PriyankaInPolitics : मोदी ने कहा - भाजपा में लोकतंत्र, अन्य मामलों के मामलों में परिवार ही पार्टी

Updated at : 23 Jan 2019 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
#PriyankaInPolitics : मोदी ने कहा - भाजपा में लोकतंत्र, अन्य मामलों के मामलों में परिवार ही पार्टी

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है, जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है. उनकी यह टिप्पणी गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने के कुछ घंटे बाद आयी. महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है, जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है. उनकी यह टिप्पणी गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने के कुछ घंटे बाद आयी.

महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि अन्य के मामलों में परिवार ही पार्टी है, उसके विपरीत भाजपा में पार्टी ही परिवार है. कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गयी और पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी बनायी गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा का परोक्ष जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है. उन्होंने कहा, हमारी पार्टी में फैसले इस आधार पर किये जाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं. मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्कृति और मूल्य से चलती है. उन्होंने कहा, लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है. यही वजह है कि देश के लोग अपने को इस पार्टी के करीब महसूस करते हैं. मोदी ने कहा, हमारा विरोध कांग्रेस की संस्कृति से है. कांग्रेस मुक्त देश का मतलब कांग्रेस मुक्त संस्कृति से है.

कांग्रेस के इस फैसले के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा प्रियंका को महासचिव बनाने का मतलब है कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को नेतृत्व देने में नाकामयाब रहे हैं. पात्रा ने कहा कि प्रस्तावित महागठबंधन में विभिन्न दलों से खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पारिवारिक गठबंधन को अपनाया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने वास्तव में सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर दी है कि राहुल गांधी विफल हो गये हैं. यह महागठबंधन के दलों द्वारा खारिज किये जाने के कारण हुआ है और ऐसे में उन्होंने पारिवारिक गठबंधन को चुना. विपक्षी पार्टी पर चुटकी लेते हुए पात्रा ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि कांग्रेस पार्टी को परिवार के ही किसी सदस्य को ताज देना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola