मिजोरम में 150 लोग स्क्रब टाइफस बीमारी से पीड़ित पाए गए
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2019 2:16 PM (IST)
विज्ञापन

आइजोल : मिजोरम के सरछिप जिले के थेन्जॉल कस्बे में कम से कम 152 लोग ‘स्क्रब टाइफस’ बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘स्क्रब टाइफस’ को ‘बुश टाइफस’ भी कहा जाता है जो ऑरेंटिया सुसुगामुशी नाम के कीटाणु की वजह […]
विज्ञापन
आइजोल : मिजोरम के सरछिप जिले के थेन्जॉल कस्बे में कम से कम 152 लोग ‘स्क्रब टाइफस’ बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘स्क्रब टाइफस’ को ‘बुश टाइफस’ भी कहा जाता है जो ऑरेंटिया सुसुगामुशी नाम के कीटाणु की वजह से होती है. इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और कभी-कभी शरीर पर चकत्ते होना है. अधिकारियों ने कहा कि यह बीमारी बीते साल नवंबर में फैलनी शुरू हुई थी.
उन्होंने कहा कि राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पछुऑ ललमलसावमा और विशेषज्ञों की एक टीम ने थेन्जॉल का दौरा किया है. वहां जीवाणु से प्रभावित संदिग्ध लोगों और मरीजों के लिये मुफ्त क्लीनिक खोला गया है. थेन्जॉल कस्बा राजधानी आइजोल से 90 किलोमीटर दूर है. उन्होंने कहा कि स्क्रब टाइफस से 2018 में थेन्जॉल में दो लोगों की मौत हुई है. अधिकारी ने कहा कि 2012 से अब तक इस बीमारी से 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,000 से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हुए हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




