पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक का अकाउंट हैक करने का प्रयास, भारत ने जतायी आपत्ति

Updated at : 14 Jan 2019 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक का अकाउंट हैक करने का प्रयास, भारत ने जतायी आपत्ति

नयी दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान में अपने उच्चायुक्त और उप-उच्चायुक्त पर करीब से नजर रखने और एक राजनयिक के सोशल मीडिया अकांउट को कथित रूप से हैक करने की कोशिश का मुद्दा इस्लामाबाद में मजबूती से उठाया. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी. भारतीय मिशन ने ‘नोट वरबल’ (बिना हस्ताक्षरित राजनयिक संदेश) में पाकिस्तान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान में अपने उच्चायुक्त और उप-उच्चायुक्त पर करीब से नजर रखने और एक राजनयिक के सोशल मीडिया अकांउट को कथित रूप से हैक करने की कोशिश का मुद्दा इस्लामाबाद में मजबूती से उठाया. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

भारतीय मिशन ने ‘नोट वरबल’ (बिना हस्ताक्षरित राजनयिक संदेश) में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के समक्ष इस्लामाबाद के सेरना होटल में चार दिसंबर को एक शादी की दावत के दौरान भारतीय उच्चायुक्त और उप उच्चायुक्त की पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा करीब से निगरानी करने का मुद्दा उठाया. सूत्रों ने कहा कि भारत ने द्वितीय सचिव के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश का भी मुद्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि अधिकारी को फेसबुक की ओर से ई-मेल मिला कि अज्ञात व्यक्तियों ने कई बार उनका अकाउंट खोलने की कोशिश की है. भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी विदेश कार्यालय से इन घटनाओं का संज्ञान लेने का अनुरोध किया.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय को भेजे संदेश में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि करीब से निगाह रखने की घटनाएं निजता का हनन करने के साथ-साथ उत्पीड़न करती हैं. ये घटनाएं पिछले साल मार्च में पाकिस्तानी विदेश सचिव और भारतीय उच्चायुक्त के बीच बनी सहमति का भी उल्लंघन करने के समान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola