ePaper

केंद्रीय मंत्री गोहेन के खिलाफ रेप के मामले में समन जारी

Updated at : 26 Dec 2018 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गोहेन के खिलाफ रेप के मामले में समन जारी

गुवाहाटी : असम के नौगांव जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत ने जिले में 24 वर्षीय महिला के कथित बलात्कार के मामले में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन को आठ जनवरी 2019 को अदालत में पेश होने के लिए समन किया है. एक शादीशुदा महिला से बलात्कार और धमकाने के आरोप में इस साल अगस्त […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : असम के नौगांव जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत ने जिले में 24 वर्षीय महिला के कथित बलात्कार के मामले में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन को आठ जनवरी 2019 को अदालत में पेश होने के लिए समन किया है.

एक शादीशुदा महिला से बलात्कार और धमकाने के आरोप में इस साल अगस्त में गोहेन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 417 (धोखाधड़ी के लिए सजा) 376 (बलात्कार) और 506 (धमकी) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. यह समन बुधवार को सार्वजनिक किया गया. इसे 28 नवंबर को जारी किया गया था. गोहेन ने संपर्क करने पर कहा, मैंने सुना है कि अदालत ने समन जारी किया है, लेकिन यह मुझे अभी मिला नहीं. यह मामला पूरी तरह से झूठा है और मैं राजनीतिक रंजिश का पीड़ित हूं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि घटना सात-आठ महीने पहले उसके घर पर हुई थी. घटना के वक्त उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे.

गोहेन ने दावा किया था कि पीड़िता खुद अदालत गयी थी और मामला वापस लेना चाहती थी, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. गोहेन 1999 से नौगांव लोकसभा सीट से सांसद हैं. नौगांव के सदर थाना प्रभारी अधिकारी ने अगस्त में कहा था कि महिला ने मामला दर्ज होने के दो दिन बाद अदालत से मुकदमा वापस लेने की याचिका लगायी थी. नौगांव थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोहेन और महिला एक दूसरे को लंबे अरसे से जानते थे और मंत्री अक्सर उसके घर आते-जाते रहते थे. मंत्री के ओएसडी संजीव गोस्वामी ने दावा किया था कि गोहेन ने महिला और उनके परिवार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की कुछ शिकायतें दर्ज करायी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola