भाजपा का दावा : UPA के बाहर कई दलों को नेता के रूप में राहुल गांधी स्वीकार नहीं

Updated at : 24 Dec 2018 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का दावा : UPA के बाहर कई दलों को नेता के रूप में राहुल गांधी स्वीकार नहीं

हैदराबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया है कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को राजग के बाहर कई दलों को अगुवा के तौर पर स्वीकार्य नहीं हैं और उन्होंने ‘तथाकथित’ विपक्षी एकता को ‘फर्जी दावे’ के रूप में करार दिया. भाजपा के प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा ने कहा, […]

विज्ञापन

हैदराबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया है कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को राजग के बाहर कई दलों को अगुवा के तौर पर स्वीकार्य नहीं हैं और उन्होंने ‘तथाकथित’ विपक्षी एकता को ‘फर्जी दावे’ के रूप में करार दिया. भाजपा के प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा ने कहा, ‘गैर-राजग दलों द्वारा कई मोर्चे बनाये जाने से स्पष्ट है कि भाजपा के खिलाफ तथाकथित विपक्षी एकता एक फर्जी दावा है.’

ये भी पढ़ें… IIT- Bhubaneswar में सच होंगे युवाओं के सपने, मिलेगा रोजगार : नरेंद्र मोदी

भाजपा नेता तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव द्वारा क्षेत्रीय पार्टियों का एक गैर-कांग्रेसी, गैर-भाजपा संघीय मोर्चा बनाने के लिए प्रयास तेज किये जाने के संबंध में पूछे गये एक सवाल का जवाब दे रहे थे. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अपने इस विचार को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को ओडि़शा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में मुलाकात की थी.

उनका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्षों क्रमश: अखिलेश यादव और मायावती से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें… हरियाणा : कोहरे के कारण 50 गाड़ियां एक दूसरे से टकराई, सात की मौत

नरसिम्हा राव ने कहा, ‘टीआरएस प्रमुख केसीआर (चंद्रशेखर राव) के प्रयासों और कुछ क्षेत्रीय दलों के स्पष्ट हितों से पता चलता है कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी राजग के बाहर कई दलों को अगुवा के रूप में स्वीकार्य नहीं हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola