कैंपा कोला विवादः कनेक्शन काटने दुबारा पहुंची बीएमसी की टीम

मुंबई: एक बार खाली हाथ लौटने के बाद बीएमसी की टीम कैंपा कोला सोसाइटी की बिल्डिंग की अवैध बिजली और पानी की कनेक्शन काटने दुबारा पहुंची. इसके पहले कैंपा कोला सोसाइटी को खाली कराने पहुंचे बीएमसी अधिकारियों को आज खाली हाथ लौटना पड़ा. यहां के 102 फ्लैट अवैध घोषित किये जाने के बाद कार्रवाई करने […]
मुंबई: एक बार खाली हाथ लौटने के बाद बीएमसी की टीम कैंपा कोला सोसाइटी की बिल्डिंग की अवैध बिजली और पानी की कनेक्शन काटने दुबारा पहुंची. इसके पहले कैंपा कोला सोसाइटी को खाली कराने पहुंचे बीएमसी अधिकारियों को आज खाली हाथ लौटना पड़ा. यहां के 102 फ्लैट अवैध घोषित किये जाने के बाद कार्रवाई करने पहुंची बीएमसी की टीम को वहां के लोगों ने दरवाजा बंद करके रोका.
काफी मशक्कत करने के बाद जब वे नहीं माने तो बीएमसी अधिकारी वहां से चले गये. अब वे उच्च अधिकारयों से परामर्श लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे. अधिकारियों के पहुंचने के पहले वहां लोगों ने हवन किया. बताया जा रहा है कि बीएमसी इस अवैध बिल्डिंग में बिजली और पानी का कनेक्शन काट देगी.
इससे पहले बीएमसी ने साफ कर दिया था कि शुक्रवार को 11 बजे के बाद वो अवैध फ्लैटों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर सकती है. बीएमसी ने सोसायटी में रह रहे एक शख्स की मौत के चलते 17 से 20 जून तक इस कार्रवाई को टाल दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




