लालू,नीतीश के साथ आने से कांग्रेस खुश

Updated at : 20 Jun 2014 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
लालू,नीतीश के साथ आने से कांग्रेस खुश

नयी दिल्ली: बिहार में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के साथ आ जाने से कांग्रेस काफी खुश है. पहले से दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं हालांकि 20 साल पहले दोनों एक दूसरे के साथ रह चुके हैं. कांग्रेस ने बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए 20 साल बाद दोनों के हाथ मिलाए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बिहार में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के साथ आ जाने से कांग्रेस काफी खुश है. पहले से दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं हालांकि 20 साल पहले दोनों एक दूसरे के साथ रह चुके हैं.

कांग्रेस ने बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए 20 साल बाद दोनों के हाथ मिलाए जाने की प्रशंसा की और कहा कि यदि भविष्य में भी इस तरह का गठजोड बनता है तो यह अच्छा संकेत होगा. दोनों पार्टियों के साथ आने से क्रॉस वोटिंग के बजाय बिहार में राज्यसभा चुनाव में दोनों जदयू प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.

जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी राजनयिक-राजनेता पवन कुमार वर्मा और गुलाम रसूल बलयावी ने निर्दलीय उम्मीदवार अनिल शर्मा और साबिर अली को हराया. जदयू से अलग हुए साबिर अली को भाजपा का समर्थन प्राप्त था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola