ePaper

बंदूक दिखाने के दौरान दबा ट्रिगर, दोस्त को लगी गोली

Updated at : 19 Dec 2018 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
बंदूक दिखाने के दौरान दबा ट्रिगर, दोस्त को लगी गोली

ठाणे : महाराष्ट्र में एक युवक ने अपने दोस्त को रिवॉल्वर दिखाने के दौरान गलती से उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस एम पाटिल ने बुधवार को बताया कि वाग्ले एस्टेट के किसान नगर इलाके में कुछ दोस्त मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे […]

विज्ञापन

ठाणे : महाराष्ट्र में एक युवक ने अपने दोस्त को रिवॉल्वर दिखाने के दौरान गलती से उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस एम पाटिल ने बुधवार को बताया कि वाग्ले एस्टेट के किसान नगर इलाके में कुछ दोस्त मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे . उनमें से एक ने अपनी रिवॉल्वर दोस्तों को दिखाने के लिए निकाली. अधिकारी ने बताया कि रिवॉल्वर दिखाने के दौरान उसने कथित तौर पर गलती से ट्रिगर दबा दिया और उसके 20 वर्षीय दोस्त विजय यादव के पेट में गोली लग गई.

पाटिल ने बताया कि यादव को फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है. महाराष्ट्र पुलिस कानून के प्रावधानों और भादंसं की धारा 338 (किसी के जीवन को खतरे में डालने वाले काम के जरिए गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति के पास हथियार कहां से आया और उसके पास इसे रखने का वैध लाइसेंस था या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola